Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

शराब घोटाले मामले में बड़ा अपडेट, चैतन्य बघेल की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार 

रायपुर। Liquor Scam Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। राज्य सरकार ने इस मामले में चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल कर हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।

बता दें कि, इस याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होना तय है, जिसे लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।  गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जुलाई 2025 में गिरफ्तार किया था।

Liquor Scam Case:वहीं हाई कोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी, जिसे अब राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज है, क्योंकि फैसले का असर राज्य की राजनीति पर पड़ सकता है।

यह भी देखें

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close