सरपंच-सचिव की मनमानी से ग्रामीण बेहद परेशान!, गुणवत्ताहीन कार्य का लगाया आरोप

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के रैसरा गांव के ग्रामीण सरपंच-सचिव की मनमानी से बेहद परेशान है। जहां इन दिनों रैसरा के झेरापारा में लगभग 20 लाख की लागत से तटबंध का कार्य किया जा रहा है। जिसका निर्माण एजेंसी खुद ग्राम पंचायत है। जहां सरपंच सचिव मनमानी पूर्वक एक निजी ठेकेदार को काम सौंपा दिए है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि तटबंध निर्माण में गुणवत्ता हीन सामग्री से कार्य कराया जा रहा। निर्माण में मनरेगा के तहत मजदूरों को काम देना था।
ऐसे में मनरेगा कर्मियों के हड़ताल के बावजूद मनमानी पूर्वक निजी ठेकेदार बिना मास्टर रोल के मजदूरों से काम करवाकर आनन-फानन में निर्माण कार्य पूरा कर पैसों की बंदरबांट की जुगत में है। जहां गांव के उपसरपंच ने भी कहा कि सरपंच सचिव की मनमानी से ग्रामीण परेशान है और उच्च अधिकारियों द्वारा कार्यवाही न होने पर जल्द आंदोलन की तैयारी में है।




