Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

सहयोग केंद्र का दूसरा दिन आज, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव सुनेंगे कार्यकर्ता और आम नागरिकों की समस्या

रायपुर। Sahayog Kendra: एक साल बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ‘सहयोग केंद्र’ जनदर्शन कार्यक्रम शुरू किया गया है। जो हफ्ते में पांच दिन खुलेंगे। जिसके तहत कार्यकर्ता सीधे मंत्री तक अपनी समस्या पहुंचा रहे हैं। जिसमें पहले दिन राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा दोपहर 2 से 5 बजे तक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याएं सुनी।

वहीं आज कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव BJP प्रदेश कार्यालय में सहयोग केंद्र के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। कल पहले दिन राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने समस्याएं सुनी थी। इस केंद्र का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सीधे मंत्री तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है।

Sahayog Kendra:
बता दें कि, इस सहयोग केंद्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। यह केंद्र कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close