केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली एयरपोर्ट से वापस लौटे aawas
पटना। Chirag Paswan Health Update: बिहार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई, जिस वजह से वे अपनी पार्टी एलजेपी(रामविलास) के 25वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम को ऑडियो कॉल के जरिए संबोधित किया।
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपनी पार्टी एलजेपी(रामविलास) के 25वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम के लिए दिल्ली से पटना आने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसकी वजह से वो वापस आवास पर लौट गए और ऑडियो कॉल के जरिए कार्यक्रम को संबोधित किया।
Chirag Paswan Health Update: इस दौरान उन्होंने ऑडियो कॉल के जरिए कहा कि, मेरी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। इन्फेक्शन के डर से डॉक्टर ने बाहर नहीं निकलने को कहा है। इसलिए नहीं आ पाया हूं। हमारे पिता और पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान ने जो सपने देखे थे वो आज पूरे हुए हैं। हमारे 19 विधायक आज मंच पर बिहार को विकसित करने का संकल्प ले रहे हैं।




