Breaking news
Advertisement
मनोरंजन

एक्टर Abhishek Nigam हॉस्पिटल में एडमिट, भाई सिद्धार्थ ने दिया हेल्थ अपडेट

मुंबई। टेलीविजन एक्टर अभिषेक निगम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक्टर को एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके भाई सिद्धार्थ निगम ने सोशल मीडिया पर उनके हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है।

हॉस्पिटल में एडमिट अभिषेक निगम

सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपने भाई अभिषेक की हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए कई फोटोज शेयर की और लिखा- गेट वेल सून। सिद्धार्थ ने कुछ समय बाद इसे लेकर एक नोट शेयर किया और लिखा कि अभिषेक को वायरल इंफेक्शन हुआ है और कुछ सीरियस नहीं है।

उन्होंने लिखा- ‘हाय Abhishekians और उनके शुभचिंतक। चिंता मत करिए ये बस वायरल इंफेक्शन है और डेंगू या मलेरिया नहीं। आपकी प्रार्थनाओं के लिए थैंक्स. वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। और हां, वायरल इंफेक्शन हर जगह है। इसलिए अपना भी ख्याल रखें। सुरक्षित और स्वस्थ रहें। अभिषेक के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।’

अभिषेक निगम ने दिया हेल्थ अपडेट

वहीं अभिषेक निगम ने भी फैंस को अपनी हेल्थ का अपडेट दिया। उन्होंने लिखा- ‘तीन दिनों के बाद अच्छी नींद आई। तो, मेरे लिए, आज की सुबह वास्तव में एक अच्छी सुबह है।’

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close