Extremely Severe Alert: मोबाइल पर अचानक सायरन बजने से देशभर में मची हलचल, क्या है ‘इमरजेंसी अलर्ट’, जानिए सच्चाई
नई दिल्ली। Extremely Severe Alert: आज शनिवार सुबह अचानक देशभर में कई लोगों के मोबाइल फोन पर तेज सायरन जैसी आवाज सुनाई दी और स्क्रीन पर ‘Extremely Severe Alert’ का मैसेज आया। कुछ पलों के लिए लोगों को लगा कि शायद कोई बड़ी आपात स्थिति आ गई है। लेकिन ये देश की इमरजेंसी कम्युनिकेशन (आपातकालीन संचार) व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एनडीएमए (NDMA) ने यह कदम उठाया है।
Read More: Babu Khemani: ऑनलाइन सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, सट्टा सरगना बाबू खेमानी के भाई सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि, देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का यह परीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत ये नोटिफिकेशन भेजा गया। मैसेज को ध्यान से पढ़ने पर साफ हो गया कि यह किसी वास्तविक खतरे की चेतावनी नहीं थी, बल्कि एक परीक्षण था। दरअसल, भारत सरकार नई अलर्ट प्रणाली की जांच कर रही थी और उसी के तहत यह संदेश भेजा गया था।
Read More: रायपुर में IPL का रोमांच शुरू, टिकट बिक्री का इंतजार खत्म
Extremely Severe Alert: यह घटना दिखाती है कि एक साधारण सा अलर्ट भी लोगों में कितनी तेजी से चिंता और प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है। साथ ही यह इस बात का संकेत भी है कि देश अब आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का सहारा ले रहा है।




