विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए चीफ-सेक्रेटरी! रेस में इन नामों की भी हो रही चर्चा
रायपुर। New Chief Secretary: छत्तीसगढ़ में नए चीफ सेक्रेटरी के लिए रायपुर से लेकर दिल्ली तक मंथन चल रहा है। इसमें विकासशील गुप्ता और रेणु गोनेला पिल्ले का नाम सबसे आगे चल रहा है। अक्टूबर में नए चीफ सेक्रेटरी की नियुक्ति की संभावना बन चुकी है। छत्तीसगढ़ कैडर के 5 आईएएस इस पद के लिए योग्य हैं। इसके साथ ही मनोज पिंगुआ, सुब्रत साहू और अमित अग्रवाल के नाम भी सामने आए हैं।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में भारतीय प्रशासनिक सेवा 1994 बैच के अधिकारी विकासशील छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव होंगे। विकासशील गुप्ता वर्तमान में एशियन डेवलपमेंट बैंक में कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर नीति एवं परियोजना प्रबंधन का अनुभव है। वैश्विक मानक और समन्वय के दृष्टिकोण से प्रदेश की गवर्नेंस के लिए विकासशील गुप्ता को ही श्रेष्ठ माना जा रहा है।
New Chief Secretary: वहीं रेणु पिल्ले को एक सख्त और निर्णायक प्रशासक के रूप में जाना जाता है। जनवरी 2025 में जब मुख्य सचिव अमिताभ जैन छुट्टी पर थे, तब पिल्ले को कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाया गया था।




