Kedarnath Helicopter Crash : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश 7 यात्रियों की मौत

रायपुर/ केदारनाथ में बड़ा हादसा हो गया हैं। केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही NDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई. घटना के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया है बताया जा रहा हैं की यह घटना खराब मौसम की वजह से हुआ हैं।
सीएम धामी ने हादसे के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है.एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं. बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.बता दे की हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड के लिए उड़ा था। शुरुआती जानकारी में खराब मौसम को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है।इस हादसे में पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई है। मरने वालों में यूपी-महाराष्ट्र के 2-2 और उत्तराखंड, गुजरात के 1-1 यात्री थे।




