Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं, प्रदर्शन कर पहुंची एसपी दफ्तर का घेराव करने

बिलासपुर। शहर में खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने एसपी ऑफिस का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि मोहल्ले में तस्कर खुलेआम अवैध कारोबार करता है। कहता है जहां भी शिकायत करना है कर दो, मैं अपना कारोबार बंद नहीं करूंगा। उसे पुलिस का कोई डर नहीं है। मामला सिविल लाइन थाने का है।

नशे के खिलाफ शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज तालापारा और जरहाभाठा की महिलाएं गुरुवार को एसपी ऑफिस का घेराव करने पहुंच गई। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25 व 26 तालापारा और जरहाभाठा की महिलाओं ने हंगामा मचाते हुए जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने बताया कि गली में नशेड़ी लोग बैठे रहते हैं, जिसके चलते महिलाओं और युवतियों का चलना मुश्किल हो जाता है। महिलाओं ने कहा कि उन लोगों ने तस्करों को समझाइश भी दी थी। लेकिन, वह कहता है कि इस धंधे से उसका परिवार चलता है। उसे वह बंद नहीं कर सकता।

सिविल लाइन थाना प्रभारी एसपी ऑफिस पहुंचे और महिलाओं से कहा कि कहीं भी नशे का कारोबार हो रहा है तो थानेदार को सूचना दें, तत्काल कार्रवाई होगी। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close