[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Lucknow Fire Accident: लखनऊ हादसे के बाद कानपुर में सख्ती, फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थान सील

कानपुर। Lucknow Fire Accident: लखनऊ में हाल ही में कोचिंग संस्थान से जुड़े हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शहर के प्रमुख कोचिंग हब काकादेव में व्यापक जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर फिजिक्स वाला सहित 22 कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया।

CG Crime News: गरियाबंद-ओडिशा सीमा पर युवक की हत्या से सनसनी, टूटे पैर, शरीर पर मिले चोट के कई निशान

प्राधिकरण की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा, भवन संबंधी नियमों और अन्य अनिवार्य मानकों का पालन नहीं मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए परिसर खाली कराए गए और उन्हें सील कर दिया गया।

केडीए अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान एक साथ कई जोनों में चलाया गया। शुरुआती चरण में 22 संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि अन्य कोचिंग सेंटरों की जांच भी जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जहां भी नियमों की अनदेखी मिलेगी, वहां आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। सील किए गए संस्थानों में फिजिक्स वाला, वर्कस्पेस, महेंद्राज और केमिस्ट्री वाले संजीव राठौर सहित कई प्रमुख कोचिंग संस्थान शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारियों की बड़ी टीम मौके पर मौजूद रही।

CG Cabinet Meeting: राज्य में बनेंगे अटल आजीविका समृद्धि हाट, साय कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला

Lucknow Fire Accident: इधर, इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शहर में लंबे समय से कई कोचिंग संस्थान आवश्यक सुरक्षा मानकों के बिना संचालित हो रहे थे, लेकिन नियमित निरीक्षण नहीं किए गए। लोगों का आरोप है कि प्रशासन अक्सर किसी बड़े हादसे के बाद ही सक्रिय होता है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट और भवन मानकों की नियमित समीक्षा की जाए, तो संभावित हादसों को पहले ही रोका जा सकता है और छात्रों की सुरक्षा बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जा सकती है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close