[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS : विधवा महिलाओं से पेंशन के नाम पर अवैध वसूली, दो लिपिक निलंबित, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

गरियाबंद: जिले के फिंगेश्वर बीईओ कार्यालय में पेंशन के नाम पर विधवा महिलाओं से अवैध रूप से 4.80 लाख रुपये की वसूली करने वाले दो लिपिकों पर अब विभागीय कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने लिपिक मजहर खान और खोरबहारा ध्रुव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर चुकी है।

दिवंगत शिक्षकों की विधवाओं से की गई वसूली

मामला फिंगेश्वर बीईओ कार्यालय से जुड़ा है। ब्लॉक के शिक्षक गेसराम दीवान और चेनसिंह दीवान की मृत्यु के बाद उनकी विधवाओं—विशाखा बाई और देशों बाई—से उपादान राशि और पेंशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के नाम पर पेंशन शाखा के लिपिक मजहर खान और बोरिद हाईस्कूल के लिपिक खोरबहारा ध्रुव ने दिसंबर 2024 में 4.80 लाख रुपए रिश्वत के तौर पर वसूले। बावजूद इसके आज तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला।

 

READ MORE : CG NEWS : हाई टेंशन तार की चपेट में आए दो ग्रामीण, पेड़ से गिरकर झुलसे, हालत गंभीर

शुरुआत में शिकायत को किया गया नजरअंदाज

शिकायत करने के बावजूद शुरू में मामले को नजरअंदाज कर दिया गया था। बाद में भाजपा नेता प्रीतम सिन्हा द्वारा एसपी से की गई शिकायत के बाद कार्रवाई तेज हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसपी निखिल राखेचा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद फिंगेश्वर और छुरा थाना पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

 

READ MORE : CG Transfer News: 200 से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी ट्रांसफर सूची

अब विभागीय कार्रवाई भी

गिरफ्तारी के बाद अब विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों लिपिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच जारी है और अन्य संबंधित पक्षों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close