[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धमतरी

निर्दयी मां की शर्मनाक करतूत… जन्म देकर नवजात बच्ची को नहर किनारे छोड़ा, मचा हड़कंप

धमतरी। Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से माँ की ममता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहाँ एक निर्दयी माँ ने अपनी 10 दिन के नवजात बच्ची को मरने के लिए नहर किनारे छोड़ कर चली गई.। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल ले जाया गया। मामला करेली बड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम भेंडरी का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भेंडरी में नहर किनारे एक नवजात बच्ची को धमेला में रख कर कोई चला गया था। जब ग्रामीणों ने सुनसान जगह पर बच्ची को देखा तो हैरान हो गए। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

 Dhamtari News:  वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि बच्ची 10 या 15 दिन की लग रही है जो कि अभी बिल्कुल स्वस्थ है। घटना सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है कि,आख़िर कोई माँ इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close