Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देश-विदेशमनोरंजन

आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंची नाइजीरियन टीम, मंत्री अमरजीत भगत ने किया स्वागत, देखिए कलाकारों का बेहद उत्साह..

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए आज नाइजीरिया की टीम रायपुर पहुंची। नाइज़ीरिया के कलाकारों की आगवानी संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने किया। इस दौरान नाइजीरिया कलाकारों में बेहद उत्साह देखने को मिला।

छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में 28 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक यह महोत्सव चलेगा। कई देशों के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। नाइज़ीरिया टीम राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शिरकत करने पहुंची है। ट्राइबलफेस्ट में शामिल होने वाले नर्तक दलों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इस वर्ष के आयोजन की ये पहली विदेशी टीम यहां पहुंची है। इस आयोजन में 9 विदेशी टीमों की शामिल होने की उम्मीद है। गत वर्ष अफ्रीका के युगांडा सहित 6 देशों ने आयोजन में शिरकत की थी।


संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ट्राइबल फेस्ट में शामिल होने वाली पहली विदेशी टीम नाइज़ीरिया के दल का स्वागत किया।
जिनके के स्वागत के लिए संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत पहुंचे और एयरपोर्ट में उनका स्वागत किया।

इसी के साथ विदेशी टीम के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। महोत्सव को बहुत कम समय शेष रह गए हैं, इसलिए तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। देश-विदेश की आदिवासी कला संस्कृतियों के साथ ही महोत्सव में जनजातीय परिधानों, गहनों, शिल्प और विविध डिजाइन से प्रदेशवासी रूबरू होंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close