छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
दिवाली के मौके पर घरों से कचरे का उठाव नहीं, कचरा डंपिंग यार्ड में सैकड़ों कर्मचारियों ने दिया धरना
रायपुर। Raipur News: रायपुर में दिवाली त्योहार के मौके पर घर से कचरे का उठाव नहीं होने के कारण दलदल सिवनी स्थिति कचरा डंपिंग यार्ड में सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया है। उनकी मांग है कि कई सालों से वेतन वृद्धि नहीं हुई है, जिसे लेकर वे आक्रोशित हैं।
Raipur News: यार्ड के बाहर बैठकर सैकड़ों कर्मचारी नारेबाजी करते नजर आए। RWMPL के तहत शहर के घर-घर से कचरे का उठाव किया जाता है, लेकिन इस बार दिवाली के मौके पर कचरा नहीं उठाया जा रहा है।
Advertisement




