Raipur News: ब्रिज पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार, डिवाइडर तोड़ रेलिंग में लटकी, देखें वीडियो
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर के कचना फ्लाईओवर पर रविवार की रात 8.30 बजे तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए फ्लाईओवर की रेलिंग पर लटक गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
MP Road Accident: तेज रफ्तार का कहर… हाईवे किनारे खड़े लोगों को डंपर ने रौंदा, 4 की मौत, 2 गंभीर
जानकारी के मुताबिक, हादसा कचना फ्लाईओवर पर हुआ, जहां सीजी 12 बीएच 8300 नंबर की कार डिवाइडर से टकराने के बाद पुल की रेलिंग पर लटक गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार का अगला हिस्सा रेलिंग के बाहर निकल गया था, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार नीचे नहीं गिरी और बड़ा हादसा टल गया।
Raipur News: बताया जा रहा है कि हादसे से पहले किसी दूसरे वाहन ने कार को टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद दूसरा चालक मौके से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




