[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Teacher Recruitment: युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द होगी 5 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा चयन

रायपुर। CG Teacher Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार स्वामी आत्मानंद और स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में करीब 5 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि परीक्षा सुबह होगी और उसी दिन शाम तक रिजल्ट और मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।

PM Modi 12 Years: मोदी ने तोड़ा चाचा नेहरू का रिकॉर्ड, बने सत्ता में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने वाले पीएम, पूरे किए कार्यकाल के 4,399 दिन

सरकार का लक्ष्य 15 जुलाई तक चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग देने का है, ताकि नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी न रहे।  इस बार भर्ती जिला स्तर पर नहीं, बल्कि राज्य स्तरीय केंद्रीयकृत परीक्षा के जरिए होगी। परीक्षा किसी निजी एजेंसी द्वारा कराई जाएगी ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।

CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…आज से 12 जून तक रद्द रहेंगी 8 मेमू-डेमू ट्रेनें, यात्रा से पहले जांच लें ट्रेन स्टेटस

CG Teacher Recruitment: भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, कंप्यूटर शिक्षक, लैब सहायक, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, चौकीदार, भृत्य और सफाई कर्मी जैसे पद शामिल होंगे। शिक्षक पदों के लिए संबंधित विषय में योग्यता के साथ बीएड या डीएड अनिवार्य होगा। साथ ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने की क्षमता भी जरूरी होगी। इस बार चयन केवल मेरिट के आधार पर होगा और भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close