[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Sakti News: बारिश ने खोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पोल, अस्पताल में घुसा गंदा पानी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

सक्ती। Sakti News:  सक्ती जिले के जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद नाली का गंदा पानी अस्पताल परिसर में घुस गया, जिससे कई महत्वपूर्ण वार्ड जलमग्न हो गए और मरीजों के साथ उनके परिजनों को पूरी रात भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी डिलीवरी रूम, जनरल वार्ड, स्टोर रूम, इंजेक्शन कक्ष और ड्रेसिंग रूम समेत अस्पताल के कई हिस्सों में भर गया। हालात ऐसे हो गए कि कई जगहों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया, जिससे अस्पताल का सामान्य कामकाज भी प्रभावित हुआ।

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ मेहरबान, अगले 5 दिन पूरे प्रदेश में बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा

सबसे अधिक चिंता प्रसूता महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर रही। गंदे पानी के अस्पताल में भरने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया। मरीजों के परिजनों ने रातभर बेड और नवजात शिशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश की। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सुबह होने पर सफाई कर्मचारियों ने पानी निकालने और परिसर की सफाई का काम शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद अस्पताल में हालात सामान्य हो सके और मरीजों को कुछ राहत मिली।

Raipur Murder News: रायपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात, कॉम्प्लेक्स में मिली मजदूर की खून से लथपथ लाश, इलाके में दहशत

Sakti News: इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं और बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में स्थायी जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close