Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

तेंदुए का आतंक: मकान में सोई हुई महिला को खींच कर ले गया तेंदुआ, दो टुकड़ों में बंटा मिला शव

कांकेर। जिला मुख्यालाय से करीब 15 किलोमीटर दूर नरहरपुर वन परिक्षेत्र में मुजालगोंदी में तेंदुए के हमले में महिला की मौत हो गई है। बीते 2 महीने में तेंदुए के हमले में यह 5वीं मौत है।  

मुजालगोंदी की रहने वाली लालवती मंडावी बीती रात अपने खेत के पास कच्चे मकान में सोई हुई थी, तभी तेंदुआ घर में घुस आया और महिला को खींच कर ले गया। महिला का शव सुबह घर से 100 मीटर दूर झाड़ियों में  दो टुकड़ों में बंटा हुआ मिला।  महिला की गर्दन और धड़ अलग अलग पड़ा हुआ था, सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी।

तेंदुआ इसके पहले पलेवा, भैंसाकट्टा, बनसागर , रिसेवाडा में लोगो को अपना शिकार बना चुका है। पलेवा और भैंसाकट्टा में तीन तेंदुए पकड़े भी जा चुके है। लेकिन बनसागर और मुजालगोंदी में लोगो को शिकार बना चुका तेंदुआ अब भी इलाके में विचरण कर रहा है, जिससे लोगो मे भारी दहशत का माहौल है। 

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close