big breakingक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़रायपुरहड़तालहादसा
रायगढ़ के तमनार में पुलिसकर्मी और ग्रामीणों के बीच बवाल,महिला टीआई समेत अन्य पुलिस कर्मी घायल

प्रविंस मनहर/रायपुर – रायगढ़ जिले के तमनार में ग्रामीणों और पोलिसकर्मियों के बीच जमकर झड़प हुआ हैं। जानकारी के अनुसार तमनार में उस वक्त बवाल की स्थिति बन गई जब धौराभाठा में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना का विरोध कर रहे ग्रामीणों को पुलिस वालो ने बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया। देखते ही देखते मामला बढ़ते ही गया और ग्रामीणों ने पोलिस कर्मियों के ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया और कई गाड़ियों को तोड़ दिया गया। इस घटना में महिला टीआई सहित बहुत से पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। फ़िलहाल हालत को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं।
Advertisement




