पर्यटन मंत्री की काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में एक CAF जवान घायल
महासमुंद। Rajesh Agarwal Car Accident: महासमुंद, छत्तीसगढ़ में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के काफिले के साथ चल रही फालो पायलटिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ ) का एक जवान घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मच अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, घटना नेशनल हाईवे 53 पर तुमगांव थाना क्षेत्र के कोडार काष्ठागार के पास हुई, जब पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सिरपुर दौरे के दौरान लौटते समय यह हादसा हुआ।
Rajesh Agarwal Car Accident: मंत्री के फॉलोअन वाहन में सवार सीएएफ आरक्षक प्रदीप कुमार घायल हो गया। उन्हें तत्काल महासमुंद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।





