Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

DG-IG कॉन्फ्रेंस का तीसरा और अंतिम दिन आज, 2 सत्रों में होगी बैठक

रायपुर। DGP-IG Conference 3rd Day: छत्तीसगढ़ में आयोजित 60वीं ऑल इंडिया DG-IG कॉन्फ्रेंस का आज तीसरा और अंतिम दिन है। जिसमें PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री बैठक में शामिल रहेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह योगा सेशन में शामिल होकर दिन की शुरुआत करेंगे। जिसमें आज फॉरेनसिक साइंस, AI, स्मार्ट पुलिसिंग को लेकर चर्चा होगी।

बता दें कि, PM मोदी सुबह 8 बजे IIM पहुंच गए हैं जहां वे बैठक में शामिल होंगे। आज दिनभर 2 सत्रों में  बैठक होगी। वहीं आज के  बैठक के पहले दिन आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद समेत ड्रग्स तस्करी पर  लंबी चर्चा हुई। कल सुबह 8 बजे से कुल 12 घंटे से अधिक समय से बैठक लगातार IIM में पूरी हुई।

कल पहले सेशन में विदेशी फंडिंग पर चर्चा हुई। देश विरोधी ताकतों द्वारा की जा रही फंडिंग पर नकेल कसने के लिए बैठक में चर्चा की गई। नक्सल को लेकर नक्सल प्रभावित राज्यो के तमाम DGP ने  नक्सल पर रिपोर्ट पेश किया। इसके साथ ही जियो-पॉलिटिकल पर चर्चा की गई। विदेशी दखल और काउंटर स्ट्रैटेजी’ पर भी चर्चा की गई। वहीं इसके साथ ही अलग- अलग राज्यों के अन्दर विदेशी फंडिंग और घुसपैठियों पर नकेल को लेकर चर्चा हुई।

DGP-IG Conference 3rd Day: बैठक के चौथे सेशन में ईडी,RAW,IB, इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन दिया। वहीं आज 2 सेशन की बैठक के बाद pm मोदी कॉन्फ्रेंस का समापन करेंगे और देर शाम 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close