[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

Raipur News: मछली पकड़ना पड़ा भारी, जाल में फंसकर नाले में बहा युवक, तड़पकर दर्दनाक मौत

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News:  राजधानी रायपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पंडरी थाना क्षेत्र के जब्बार नाला में मछली पकड़ने गए एक अधेड़ की तेज बहाव में बह जाने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

PM Modi On Paper Leak: पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक कोर्ट से होगी सुनवाई, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

जानकारी के मुताबिक, एकता चौक दलदल सिवनी निवासी अधेड़ जब्बार नाला में जाल डालकर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर जाल में फंस गया और संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर पड़ा। लगातार बारिश के कारण नाले का बहाव बेहद तेज था, जिससे वह पानी में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने करीब दो घंटे तक लगातार तलाशी अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद अधेड़ का शव नाले के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला, जिसे SDRF की टीम ने बाहर निकाला।

Chingrapagar Viral Video: चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से लगाई छलांग, वीडियो वायरल

Raipur News: घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नालों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close