[t4b-ticker]
Advertisement
crimeक्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Gariyaband Crime: सनकी युवक ने गांव में मचाया आतंक, कुल्हाड़ी से ग्रामीणों पर हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

गरियाबंद। Gariyaband Crime: गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर एक ग्रामीण की हत्या कर दी, जबकि हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Kolkata Fire: होटल में लगी भीषण आग, चपेट में आने से 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

कुल्हाड़ी लेकर घर में छिपा आरोपी

जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक कथित तौर पर कुल्हाड़ी लेकर अपने घर के अंदर छिप गया। आरोपी की पहचान हीरा के रूप में बताई जा रही है। पुलिस टीम आरोपी को सुरक्षित तरीके से पकड़ने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पुलिस की कोशिश है कि आरोपी को काबू में लेकर हिरासत में लिया जाए, ताकि स्थिति और न बिगड़े।

IAS Transfer List: बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 23 IAS अधिकारियों समेत 6 जिलों के कलेक्टरों के भी तबादले, देखें लिस्ट

एक की मौत, दूसरा घायल

Gariyaband Crime: हमले में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की गई है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के साथ-साथ हमले के कारण और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में आगे की जानकारी पुलिस की कार्रवाई के बाद सामने आएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close