Breaking news
Advertisement
Uncategorized

CG NEWS : हवलदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

राजनांदगांव। जिले में राज्य पुलिस की आठवीं वाहिनी में पदस्थ हवलदार ने पेंड्री स्थित मुख्यालय कार्यालय में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपनी बीमारी के कारण परेशान रहता था और इसी कारण मृतक ने आत्मघाती कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार ममता नगर के गली नंबर पांच में रहने वाले शिव कुमार पिता केशवराम वर्मा उर्फ चिंटू का स्वास्थ्य कुछ वर्षों से ठीक नहीं था। उन्हें गले में कैंसर था। आत्महत्या का कारण बीमारी को ही माना जा रहा है। बताया गया कि करीब 12 वर्ष पहले शिव ने आठवीं वाहिनी ज्वाइन की थी। वे 8वीं वाहिनी में नर्सिंग शाखा में सेवारत थे। शुरुआती वर्षों में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में सेवाएं देने के बाद वे कुछ वर्ष पहले मुख्यालय लौट आए थे। कैंसर होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। तकलीफ व इलाज में बड़ी रकम खर्च के चलते वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे।

बताया गया कि मंगलवार को लंच के बाद उन्हें मुख्यालय में ही टहलते देखा गया था। वे वाहिनी कार्यालय परिसर में संचालित अस्पताल में बैठते थे। अस्पताल कक्ष में ही शाम करीब 4.30 बजे उनकी लाश फंदे पर लटकती देखी गई। लालबाग पुलिस के अनुसार शिव इलाज के लिए अक्सर छुट्टी पर रहता था। हाल ही में छुट्टी के बाद वे 17 मई को ड्यूटी पर लौटे थे। तबसे वे कुछ ज्यादा परेशान लग रहे थे। अस्वस्थता के चलते उन्हें ड्यूटी में छूट दी गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद लालबाग पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारने के बाद देर शाम शव जिला अस्पताल की मरचुरी में रखाई गई। बुधवार को सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close