[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Sarhasa News: मिड-डे मील का खाना कर बीमार हुए 250 से ज्यादा बच्चे, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल, मचा हड़कंप

सहरसाSarhasa News: बिहार के सहरसा से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां मिड-डे मील (Sarhasa News) का खाना खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। बच्चों की तबीयत बिगड़ते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Read More: National Lok Adalat: कल लगेगी नेशनल लोक अदालत, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर फोकस, जानें कैसे जुड़ सकेंगे पक्षकार 

जानकारी के अनुसार, मामला सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा का बताया जा रहा है। जहां कल गुरूवार को मिड-डे मील में बच्चों को चावल और दाल परोसी गई थी। खाना खाने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। किसी को उल्टी होने लगी तो किसी को तेज पेट दर्द और चक्कर आने लगे और फिर देखते ही देखते सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से स्कूल में मौजूद शिक्षक और कर्मचारी भी घबरा गए।

Read More: Raipur News: पुलिस की राडार में आया अफीम -डोडा से भरा संदिग्ध ट्रक, पंजाब से रायपुर तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, जानें कैसे हुआ खुलासा 

Sarhasa News: वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक स्कूल और अस्पताल पहुंचे जहां बच्चों की हालत देखकर परिजन गुस्से से आक्रोशित हो गई। बताया गया कि, करीब 115 बच्चों को सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लगभग 50 बच्चों का इलाज महिषी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। कुछ बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बताया गया कि, फिलहाल सभी बच्ची खतरे से बाहर हैं।

 

सौजन्य ANI

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close