[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसम

Monsoon 2026 Start Date: मानसून का इंतजार बढ़ा, भीषण गर्मी से राहत अभी दूर, जानें कब तक होगी मानसून की एंट्री

नई दिल्ली। Monsoon 2026 Start Date: देश के कई हिस्सों में पड़ रही तेज गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। चिलचिलाती धूप के बीच हर किसी को मानसून की बारिश का इंतजार है, लेकिन फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर मानसून कब दस्तक देगा और गर्मी से कब निजात मिलेगी।

Read More: सुशासन तिहार में हंगामा:भाजपा कार्यकर्ता और जनपद CEO के बीच तीखी बहस,विधायक के सामने हुआ विवाद 

इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर नई जानकारी साझा की है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्र ने बताया कि अगले सात दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ेगा और देश के दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंचेगा। हालांकि, केरल तट पर मानसून के आगमन की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन ने कहा कि मानसून की प्रगति जारी है, लेकिन अभी यह पूरी तरह भूमि क्षेत्र तक नहीं पहुंचा है। जैसे ही इसकी औपचारिक स्थिति स्पष्ट होगी, मौसम विभाग इसकी घोषणा करेगा। आमतौर पर देश में मानसून की शुरुआत 1 जून के आसपास मानी जाती है। पिछले वर्ष मानसून ने तय समय से पहले 24 मई को केरल में दस्तक दी थी और 29 जून तक पूरे देश को कवर कर लिया था। लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग दिखाई दे रही है। IMD का अनुमान है की अल नीनो कंडीशंस के सक्रिय होने का ज्यादा असर मॉनसून की बारिश पर अगस्त और सितंबर महीनों में पड़ने का अंदेशा है।

Read More: Raipur News: बुझ गया घर का चिराग, जन्मदिन मनाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Monsoon 2026 Start Date: मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार जून से सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की जा सकती है। ऐसे में खेती, जल संसाधन और आम जनजीवन पर इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल लोगों की निगाहें मानसून की अगली गतिविधियों और बारिश की पहली फुहारों पर टिकी हुई हैं।

य़ह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close