[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Deepak Baij On BJP: रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, EOW की कार्रवाई को दीपक बैज ने बताया BJP का राजनीतिक षड्यंत्र

रायपुर। Deepak Baij On BJP:  छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस समय काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। बहुचर्चित शराब और कोल लेवी घोटाले से जुड़े मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को आज विशेष न्यायधीश सुमित कपूर के कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 17 जुलाई तक उन्हें आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं अब इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई। जिसपर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

Jitu Patwari Brother: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई गिरफ्तार, इस मामले में पुलिस कर रही पूछताछ, सियासी गलियरों में हलचल

कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की ईओडब्ल्यू द्वारा की गई गिरफ्तारी को दीपक बैज ने भाजपा सरकार का राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि, विधानसभा चुनाव 2023 से पहले ही भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों के जरिए कांग्रेस को बदनाम करने की मुहिम शुरू की थी और अब राज्य की जांच एजेंसियों का भी उसी उद्देश्य से इस्तेमाल किया जा रहा है।

दीपक बैज ने यह भी कहा कि, जिन मामलों में ईडी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई, उन्हीं मामलों की अब ईओडब्ल्यू से जांच कराई जा रही है। उनका दावा है कि यह मामला अदालत में नहीं टिकेगा और न्यायालय में कांग्रेस के पक्ष में फैसला आएगा।

Ramgopal Agarwal News: 8 दिनों की रिमांड में भेजे गए रामगोपाल अग्रवाल, EOW करेगी पूछताछ

Deepak Baij On BJP: वहीं इस मामले को कांग्रेस ने राजनीतिक षड्यंत्र बताया जिस पर पलटवार करते हुए स्वाथ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, लंबे समय तक कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष नेता फरार रहे। सरकार के पैसे की क्षति कर कांग्रेस ने अपना लाभ अर्जित किया। जनता का पैसा जनता के लिए उपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है, जो जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल करेगा तो जांच एजेंसियों जांच करेंगी।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close