[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

प्रदेश की राजनीति से राज्यसभा की दावेदारी तक का सफर, जानें कौन है लक्ष्मी वर्मा, जिन्हें BJP ने चुना राज्यसभा उम्मीदवार

रायपुर। Who is Lakshmi Verma: 10 राज्यों की 37 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें छत्तीसगढ़ की भी दो सीटें है। इनमें  बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में चुना है। यह निर्णय पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा लिया गया है।

बता दें कि,लक्ष्मी वर्मा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके साथ ही वे रायपुर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। पार्टी की पूर्व प्रवक्ता के रूप में उन्होंने संगठन की नीतियों और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही समय-समय पर पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भी योगदान दिया है।

वहीं वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में कार्यरत हैं और महिलाओं से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। लक्ष्मी वर्मा रायपुर संभाग से आती हैं। वे भाजपा मीडिया प्रभारी रह चुकी हैं. इसके अलावा लक्ष्मी वर्मा रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भ रह चुकी हैं। वह ओबीसी के कुर्मी समाज से आती हैं, ऐसे में लक्ष्मी वर्मा सामाजिक के साथ-साथ जातिगत समीकरणों में भी फिट नजर आती हैं।

Who is Lakshmi Verma: कहा जा रहा है कि,बीजेपी ने पहले ही तय कर रखा था कि, वे राज्यसभा के लिए इस बार किसी महिला नेत्री का चुनाव करेंगी। लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ में लगातार एक्टिव रही हैं और संगठन में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। ओबीसी वर्ग के राज्यसभा उम्मीदवार को भेजना तय था।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close