Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अमित बघेल को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

रायपुर। Amit Baghel Case: छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर करते हुए उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया।

बता दें कि, अमित बघेल ने बीते 6 दिसंबर को देवेंद्र नगर थाने मे सरेंडर किया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया,जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट जेनिफर लकड़ा ने उन्हें अगले 3 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया था। अमित बघेल 12 राज्यों में 12 FIR दर्ज है।

Amit Baghel Case: मालूम हो की छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज, सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद से प्रदेशभर में अग्रवाल और सिंधी समाज के लोगों ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं इस मामले के बाद से ही अमित बघेल 26 दिनों से फरार चल रहे थे। जिस पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close