Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

रायपुर। रायपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में आज बारहवें बैच के प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के लिए दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे।

दीक्षांत समारोह के उपरांत प्रशिक्षण अवधि में अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। बारहवें बैच के पुरस्कारों में कानून अनुसंधान के लिए उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पांडे, अपराध अनुसंधान के लिए के लिए शुभम तिवारी, अपराध शास्त्र के लिए विंकेश्वरी पिन्दे, फारेंसिंक साइंस के लिए शुभम तिवारी, सर्वश्रेष्ठ फायरिंग के लिए प्रवीण भारती, इनडोर के लिए आकांक्षा पांडे, आउटडोर के लिए अविनाश कंवर और बारहवें सत्र में सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए शुभम तिवारी को मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया गया। पासिंग आउट परेड के दौरान परेड कमांडर के तौर पर मोनिका श्याम एवं परेड टूआईसी के रूप में प्रवीण भारती को भी मुख्यमंत्री बघेल ने सम्मानित किया।

उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह के उपरांत प्रशिक्षण अवधि में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को ये पुरस्कार देने की परंपरा रही है, इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे कहा कि वे यह संकल्प लेकर जाएं कि राज्य की सेवा करते हुए एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close