राजधानी में शराब दुकान के कर्मचारियों का अपहरण, घटना का CCTV वीडियो आया सामने, इलाके में दहशत
रायपुर। Raipur Kidnapping: रायपुर से लगे तिल्दा इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां शराब दुकान के 4 कर्मचारियों का अपहरण हो गया। इस दौरान 1 कर्मचारी जान बचाकर भाग निकला। स्कॉर्पियो वाहन में आए अज्ञात बदमाशों ने कर्मचारियों को जबरन गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए। इस दौरान घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
इस वीडियो में बदमाशों द्वारा कर्मचारियों को गाड़ी में बिठाते हुए साफ तौर से देखा जा सकता है। अपहरण की वजह दुकान में कमीशन और चंदे के बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, अब तक आबकारी या अपहृत कर्मचारियों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Raipur Kidnapping: वहीं इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में और दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
यह भी देखें




