CG Weather Update: अगले कुछ घंटों में होगी तेज बारिश, प्रदेश के 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी, वज्रपात की चेतावनी
रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश के 30 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों तक मध्यम बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह 4 बजे जारी किया गया यह अलर्ट सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
अलर्ट में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, राजनांदगांव सहित प्रदेश के करीब 30 जिले शामिल हैं। इसके अलावा बस्तर संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर जिलों को भी अलर्ट के दायरे में रखा गया है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें। गरज-चमक और आकाशीय बिजली की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा न करें।
CG NEWS:बीजेपी सहयोग केंद्र में आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सुनेंगे लोगों की समस्याएं
प्रशासन भी अलर्ट मोड पर
CG Weather Update: संभावित खराब मौसम को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक होने पर आगे भी नए अलर्ट जारी किए जाएंगे।




