[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Cabinet Meeting: सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में इस दिन होगी कैबिनेट बैठक, किसानों और मानसून सत्र पर रहेगा फोकस

रायपुर। CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक दृष्टि से 8 जुलाई की कैबिनेट बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सरकार की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई अहम नीतिगत फैसलों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Chintan Shivir 3.0: आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, सीएम साय समेत कैबिनेट के सभी सदस्य और प्रशासनिक अधिकरी होंगे शामिल

सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी मानसून सत्र के दौरान सरकार के विधायी एजेंडे, नए विधेयकों और सदन में उठने वाले प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। विपक्ष द्वारा उठाए जा सकने वाले संभावित सवालों और आरोपों का प्रभावी जवाब देने के लिए भी सरकार अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे सकती है। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और उनकी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी की जाएगी। सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि मानसून सत्र के दौरान विकास कार्यों और जनहित योजनाओं से जुड़े सवालों का तथ्यात्मक और प्रभावी जवाब दिया जा सके।

इस बार बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विशेष फोकस रहने की संभावना जताई जा रही है। खरीफ सीजन, कृषि सुविधाओं, खाद-बीज की उपलब्धता और किसानों के हितों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा धान खरीदी नीति में संभावित बदलाव या नई व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। सूत्रों का मानना है कि कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए नई घोषणाओं या राहत संबंधी प्रस्तावों को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। यदि ऐसा होता है तो इसका सीधा लाभ प्रदेश के लाखों किसानों को मिल सकता है।

Raipur News: IGKV में बड़ा हादसा, छात्र पर गिरा हॉस्टल की छत का हिस्सा, सिर में आई गंभीर चोट, प्रबंधन की लापरवाही आई सामने

CG Cabinet Meeting: प्रदेश भर के किसानों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों की नजर अब 8 जुलाई को होने वाली इस कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में लिए गए फैसले न केवल आगामी विधानसभा मानसून सत्र की दिशा तय करेंगे, बल्कि राज्य की कृषि और विकास संबंधी नीतियों पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डालेंगे।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close