[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorizedछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, 8 संसोधन विधेयक सदन में होंगे पेश

रायपुर। CG Assembly Monsoon Session:  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को आगे बढ़ाएगी, वहीं विपक्ष भी विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। इस सत्र में सरकार 8 संशोधन विधेयक सदन में पेश करेगी। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीतिक बैठक आज,सरकार को घेरने की बनेगी रूपरेख

विधानसभा सचिवालय के अनुसार, इस बार भी प्रश्नकाल और शून्यकाल के दौरान कई अहम मुद्दे उठाए जाएंगे। दूसरी ओर, विपक्ष ने सरकार के खिलाफ आक्रामक रणनीति बनाई है। विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इसके अलावा सदस्यों द्वारा 1000 से अधिक सवाल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

CG Assembly Monsoon Session:  सत्र के दौरान नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई, किसानों को खाद-बीज की कमी, प्रदेश की कानून व्यवस्था, अवैध रेत खनन, बिजली कटौती, पेड़ों की कटाई समेत कई जनहित से जुड़े मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं। विधानसभा का यह मानसून सत्र काफी हंगामेदार रह सकता है। विपक्ष जहां जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करेगा, वहीं सरकार अपनी योजनाओं और उपलब्धियों के साथ विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की तैयारी में है।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close