[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Nakti Vivad: नकटी गांव से हजारों ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल पहुंचे लोकभवन, बदली ट्रैफिक व्यवस्था, देखें डायवर्जन

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Nakti Vivad: राजधानी रायपुर में आज ट्रैफिक व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि नकटी ग्राम की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी और ग्रामीणों द्वारा नकटी ग्राम से लोकभवन तक पैदल मार्च और ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Raipur Crime News: बोरे में बंद मिली युवक की लाश, सिर कुचलकर की गई बेरहमी से हत्या, ग्रामीणों में दहशत

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक श्री राम मंदिर तिराहा, जिसे करेंसी टावर के नाम से भी जाना जाता है, से तेलीबांधा थाना तिराहा तक यातायात का दबाव अधिक रहेगा। इस अवधि में श्री राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक की सर्विस रोड पूरी तरह बंद रहेगी। यातायात पुलिस ने महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि वे केवल मुख्य मार्ग का ही उपयोग करें और सर्विस रोड पर जाने से बचें। इससे जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा और पैदल मार्च के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।

Gold-Silver Price Today: खरीदारी का सुनहरा मौका, सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में भी आई गिरावट

Nakti Vivad: इसी के साथ ही यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें, धैर्य बनाए रखें और सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। यदि संभव हो तो निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close