Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 3 दिन मौसम रहेगा खराब, कई जिलों में बारिश की चेतावनी

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद अब ठंड ने दस्तक दे दी है। लेकिन अभी भी कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 28 से 30 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। वहीं अगले 24 घंटे में कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

अगले 24 घंटे के दौरान सरगुजा संभाग के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर जबकि बिलासपुर संभाग के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, जांजगीर और रायपुर संभाग के रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश का अनुमान है। बस्तर संभाग के बस्तर और कोंडागांव जिलों में भी फुहारें पड़ सकती हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close