[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर

Nakti Villege: रायपुर के नकटी गांव में विधायक कॉलोनी के लिए बेदखली कार्रवाई शुरू,48 मकान कार्रवाई के दायरे में

पिछले साल भी रुकी थी कार्रवाई

रायपुर के नकटी गांव में विधायक कॉलोनी के लिए बेदखली कार्रवाई शुरू, वार्ड 16 और 17 में प्रशासन की कार्रवाई जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए सोमवार सुबह से बेदखली की कार्रवाई शुरू हो गई। प्रशासन वार्ड क्रमांक 16 और 17 में कार्रवाई कर रहा है। इलाके में आधी रात से ही एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। सुबह करीब 4 बजे से भारी पुलिस फोर्स पूरे इलाके में तैनात कर दी गई और सुबह होते ही राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी मशीनों के साथ कार्रवाई में जुट गई।

प्रशासन का दावा- सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

प्रशासन का कहना है कि जिन जमीनों पर मकान बने हैं, वे सरकारी भूमि हैं और उन पर अवैध कब्जा किया गया है। इसी आधार पर संबंधित परिवारों को जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया गया था।

रायपुर के वालफोर्ड अपार्टमेंट से झारखंड पुलिस ने पकड़ा ठगी का आरोपी; नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

ग्रामीणों ने किया विरोध

कार्रवाई से पहले अधिकारियों ने वार्ड 16 और 17 के मकानों पर बेदखली नोटिस चस्पा किए थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध जताया। सोमवार सुबह कार्रवाई शुरू होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कई लोगों ने जेसीबी मशीनों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। महिलाओं ने भी कार्रवाई का विरोध किया और कई महिलाएं बिलख-बिलख कर रोती नजर आईं। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे कई वर्षों से यहां रह रहे हैं और यह जमीन नकटी गांव की आबादी का हिस्सा है। उनका यह भी कहना है कि कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इसी क्षेत्र में मकान मिले हैं।

छत्तीसगढ़ में आयुर्वेदिक AIIMS की मांग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली से रायपुर लौटकर क्या कहा, जानिए

48 मकान कार्रवाई के दायरे में

ग्रामीणों के अनुसार वार्ड 16 और 17 में करीब 48 मकान हैं। उनका कहना है कि पहले यह जमीन गांव की निस्तारी भूमि थी, लेकिन समय के साथ यहां आबादी बस गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अब प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए इस जमीन को योजना में शामिल किया गया है, जिसके चलते बेदखली की कार्रवाई की जा रही है।

पिछले साल भी रुकी थी कार्रवाई

इससे पहले पिछले वर्ष भी जिला प्रशासन ने इन परिवारों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई रोक दी गई थी। इस बार भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच बेदखली की कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close