पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह, 4 से 5 लोगों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप
भिलाई। Bhilai Murder News: खुर्सीपार थाना क्षेत्र के तिरंगा नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, 4 से 5 लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद कई दिनों से चल रहा था, जो आज खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया गया कि, सुबह एक लड़की धीरज को घर से बुलाकर ले गई। जिसके बाद 4 से 5 लोगों ने धीरज पर हमला कर दिया। जब मां वहां पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही, फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटना से जुड़े सबूत जुटाए जा सकें।
Bhilai Murder News: वहीं घटना की जानकारी मिलते ही खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंद कर लिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने संदिग्ध सूरज और सुधांशु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि, मृतक की पहचान विक्की उर्फ धीरज सरोज के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश दोनों ही कारण सामने आ रहे हैं। जिसकी हर एंगल से जांच की जाएगी।




