[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़मौसम

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय: कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तापमान में आई गिरावट

 

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सुबह से तेज बारिश जारी है, वहीं राजधानी रायपुर में बूंदाबांदी और घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्से, खासकर सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 7 जिलों में बिजली गिरने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। बीते कुछ दिनों की बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के औसत तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद दुर्ग बुधवार को 35.4°C के साथ सबसे गर्म रहा।

 

75% हिस्से में पहुंचा मानसून
मंगलवार तक प्रदेश के 75% हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका था। बुधवार को इसमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन आने वाले दिनों में सरगुजा संभाग के सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में सरगुजा क्षेत्र में मानसून का विशेष प्रभाव रहने की बात कही है।

 

24 घंटे में 19.59 मिमी औसत बारिश
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 19.59 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कोरबा और रायगढ़ जिलों में झमाझम बारिश हुई। लंबे इंतजार के बाद बस्तर में अटका मानसून अब रायपुर होते हुए सरगुजा की ओर बढ़ रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close