डीएड अभ्यर्थियों ने किया शिक्षा मंत्री के बंगले घेराव, मांगो पर कोई फैसला नहीं होने से जताई नाराजगी
रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड (D.Ed) अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज़ होता जा रहा है। वे अनिश्चितकालीन धरने पर है ऐसे में आज डीएड अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास पहुंचे और मांगों पर कोई फैसला नहीं होने पर नाराजगी जताई।
बता दें कि, बीते दिनों हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उनकी मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ, जिससे वे नाराज हैं। जिसके बाद डीएड अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री निवास पहुंचे लेकिन पुलिस ने अभ्यर्थियों को शिक्षा मंत्री के घर के बाहर ही रोक दिया। जिससे वे घर के बाहर ही धरने पर बैठे हुए हैं।
Raipur News: डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि, सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में उन्हें पात्र होने के बावजूद नियुक्ति से वंचित किया जा रहा है, जबकि पूर्व वर्षों में डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाती रही है।




