नक्सली करतूतः सुकमा में सात युवकों का अपहरण, बीजापुर में एक की हत्या

सुकमा। जिले में जगरगुंडा के कुंदेड़ गांव के 7 युवकों को अगवा का नक्सलियों ने अगवा किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने 18 जुलाई को अगवा कर अपने साथ ले गए। वहीं युवकों को छुड़ाने गए गांव के चार लोग भी वापस नहीं लौटे हैं। सूत्रों का कहना है कि नक्सलियों ने युवकों को पुलिस में भर्ती होने का शक जताया है, इसलिए सभी का अपहरण कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की ऐसी सूचना है, लेकिन अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन किसी भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं हुई है। फिलहाल गांव में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी भेजी जाएगी।
बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार की देर रात एक ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद नक्सली शव गंगालूर मार्ग पर फेंक फरार हो गए। मृतक ग्रामीण का नाम गुड्डू वंजम बताया जा रहा है। गंगालूर एरिया कमेटी ने पर्चा फेंकर हत्या की जिम्मेदारी ली है।




