[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Ghaziabad News: मौत के बाद अचानक जिंदा लौटा शख्स, 39 दिन पहले परिवार ने किया था अंतिम संस्कार, हैरान कर देगा मामला

गाजियाबाद। Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने परिवार, पड़ोसियों और पुलिस सभी को हैरानी में डाल दिया। जिस युवक को मृत मानकर परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया, उसकी तेरहवीं तक की रस्में पूरी कर लीं और हत्या का मामला भी दर्ज करा दिया, वही 39 दिन बाद अचानक अपने घर लौट आया। यह मामला कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली स्थित कल्पना अपार्टमेंट का है, जहां रहने वाले 38 वर्षीय गिरधर सिंह बिष्ट के अचानक लौटने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Shyam Bihari Jaiswal: मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा पर लगा विराम, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया सच, सुनिए उन्होंने क्या कहा

विवाद के बाद जेल गया था युवक

परिजनों के अनुसार, 16 मई को गिरधर का स्थानीय दुकानदारों से विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर डासना जेल भेज दिया। पांच दिन बाद 21 मई को वह जेल से रिहा हुए, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचे। परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। समय बीतने के साथ परिजनों की चिंता बढ़ती गई।

अज्ञात शव को समझ लिया गिरधर

करीब तीन सप्ताह बाद 13 जून को मसूरी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। पहचान के लिए बुलाए गए परिजनों ने शव को गिरधर का मान लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया और पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद तेरहवीं सहित सभी रस्में भी पूरी कर ली गईं।

हत्या का केस भी कराया दर्ज

परिवार को शुरू से ही मौत संदिग्ध लग रही थी। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और मसूरी थाने में कुछ नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई और कई लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई।

अचानक घर लौट आया युवक

गुरुवार को घटनाक्रम ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गिरधर सिंह बिष्ट अचानक अपने घर पहुंच गए। पहले तो परिवार को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में यह साफ हो गया कि जिसे मृत समझा गया था, वह पूरी तरह जीवित है। युवक को देखकर परिवार के सदस्य भावुक हो गए। घर में खुशी और हैरानी का माहौल बन गया। कुछ ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग उसे देखने पहुंच गए।

Delhi Septic Tank Incident : सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत, रेस्क्यू से पहले खत्म हुई सांसें

अब सबसे बड़ा सवाल

Ghaziabad News: गिरधर के जीवित लौटने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह अज्ञात शव किसका था, जिसका अंतिम संस्कार परिवार ने गिरधर समझकर कर दिया था। साथ ही हत्या के जिस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी, उसकी जांच भी अब नए सिरे से करनी होगी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की दोबारा जांच की जाएगी। अज्ञात शव की वास्तविक पहचान और घटनाक्रम की सभी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। युवक के 39 दिनों तक कहां रहने और किन परिस्थितियों में गायब रहने की भी जांच की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close