
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है, दरअसल बलौदाबाजार कलेक्टोरेट आगजनी और हिंसा मामले में एक बार फिर पूछताछ के लिए देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार पुलिस ने नोटिस भेजा है, बता दे की इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव को पहले ही कलेक्टोरेट पूछताछ के लिए तीन बार नोटिस जारी कर चुकी है. इसके बाद अब फिर से नोटिस जारी किया गया है.नोटिस जारी किए जाने पर विधायक देवेंद्र यादव ने नोटिस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा सरकार और पुलिस विभाग पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है. विधायक ने कहा कि अब पुलिस उन्हें तंग करने के लिए बार-बार नोटिस भेज रही है. यह नोटिस भाजपा सरकार के इशारे पर दी जा रही. देवेंद्र यादव ने कहा सतनामी समाज के जेल में बंद युवाओं को मेरे खिलाफ जबरन बयान देने के लिए धमकाया जा रहा है. मैं बयान दर्ज कराने नहीं जाऊंगा. पुलिस को बयान लेना है तो अब वह मेरे पास आए. मैने अपना जवाब पुलिस को भेज दिया है. जरूरत पड़ने पर मैं राज्यपाल से मुलाकात करूंगा, और न्यायालय की सहायता से इसका सामना करूंगा.
कोलकाता में लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस के विरोध में रायपुर एम्स के डाक्टरों ने क्या मांग डाला.




