Breaking news
Advertisement
bhilaiछत्तीसगढ़हादसा

BREAKING : चलती कार में अचानक लगी आग, कार जलकर खाक

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई के पावर हाउस ओवर ब्रिज के ऊपर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में तीन लोग सवार थे। आग लगने की भनक लगते ही वे फ़ौरन कार से उतर कर अपनी जान बचाए और दूर जाकर खड़े हो गये। देखते ही देखते कुछ देर में ही कार जलकर खाक हो गई। इस घटना की खबर फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुँचाने से पहले ही कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार, पावर हाउस ओवर ब्रिज से सेक्टर 1 की ओर से एक कार नंदिनी रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना के दौरान छावनी पुलिस भी मौके पर पहुंच और इसकी जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close