Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देश-विदेश

रवि शास्त्री का बड़ा दावा, विराट कोहली T20 के बाद वनडे में भी छोड़ेंगे कप्तानी..

भारतीय कप्तान विराट कोहली का कप्तानी को लेकर जल्द बड़ा फैसला आने वाला हैं, टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इस बात के संकेत दिए है. बता दें कि विराट ने T20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान अपने हाथों से छोड़ दी है और रोहित शर्मा को टीम का नया कप्तान बनाया गया है.पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भविष्य में कोहली के कप्तानी को लेकर अब बड़ा संकेत दिया है.

रवि शास्त्री का मानना है कि कोविड-19 से जुड़े दबाव से निपटने के लिए विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय के बाद अन्य प्रारूपों से भी कप्तानी छोड़ सकते हैं.वह कार्यभार के बेहतर प्रबंधन के लिए अन्य प्रारूपों से भी नेतृत्व की जिम्मेदारी छोड़ सकते हैं.

पूर्व कोच ने यह भी कहा कि कोहली खुद को जिम्मेदारियों के अतिरिक्त भार से मुक्त करते हुए अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान लगाना चाहते हैं.बता दें कि ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं टी20 फॉर्मेट के बाद विराट से वनडे टीम की कप्तानी भी ली जा सकती है क्योंकि बीसीसीआई सीमित ओवरों में एक ही कप्तान को रखने के पक्ष में है.

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close