[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

12 लाख के इनामी 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़े वारदातों में रहे शामिल

गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर उत्पात मचाने वाले दो खूंखार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक महिला भी है। दोनों नक्सलियों पर 12 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों कई बड़ी वारदातों में भी शामिल रहे हैं। गढ़चिरौली पुलिस इन दोनों सरेंडर नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।

रामसिंग ऊर्फ सिताराम बक्का (63) और माधुरी ऊर्फ भुरी ऊर्फ सुमन राजु मट्टामी (34) इन दोनों पर 6-6 लाख रुपए का इनाम है। नक्सलियों की एरिया कमेटी मेंबर (ACM) माधुरी पर 37 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। वहीं ACM रामसिंग पर 4 से 5 नामजद अपराध हैं। यह दोनों कई मुठभेड़ों में भी शामिल रहे हैं। दर्जनों जवानों की शहादत के भी जिम्मेदार हैं।

इन पदों पर काम कर चुकी है माधुरी

नवंबर 2002 में दलम में शामिल हुई थी।
दिसंबर 2012 तक कसनसुर दलम में सदस्य के रूप में काम कर रही थी।
नवंबर 2012 से 2013 तक भामरागड़ दलम में कार्यरत थी।
नवंबर 2013 से अप्रैल 2022 पेरमीली दलम में एरिया कमेटी मेंबर (ACM) के रूप में काम कर रही थी। 2 खूंखार माओवादियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं।

2005 से काम कर रहा था रामसिंग

रामसिंग मार्च 2005 में अहेरी दलम सदस्य पद पर भर्ती हुआ था।
मई 2005 से माड डिवीजन तकनीकी टीम में काम कर रहा था।
2007 से 2012 तक इसी इलाके में डिप्टी कमांडर पद पर काम किया।
2012 से मार्च 2022 तक भामरागड़ क्षेत्र तकनीक टीम में ACM पद सक्रिय था।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close