Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREAKING:सीएम साय के सिंगापुर दौरे का आज आखिरी दिन,43 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव से बढ़ी उम्मीदें

प्रविंस मनहर/रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सिंगापुर दौरे का आज आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री आज सिंगापुर से भारत के लिए रवाना होंगे। दौरे के तीसरे और अंतिम दिन भी सीएम साय उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री साय निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों,औद्योगिक संभावनाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही प्रदेश में उद्योग स्थापित करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने को लेकर निवेशकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सीएम साय के सिंगापुर दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ को करीब 43 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रस्तावों से प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीतियों और निवेश के अनुकूल माहौल से भी अवगत कराया है। सरकार का फोकस प्रदेश में बड़े निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने पर है। सिंगापुर दौरे के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भारत लौटेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close