छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
सीएम साय की अध्यक्षता में विभागीय बैठक शुरू, विकास कार्यों को लेकर हो रही चर्चा
रायपुर। Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विभागीय बैठक शुरू हो चुकी है। जिसमें बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हो रही है। वहीं प्रदेश के दूसरे बड़े शहर के रूप में न्यायधानी बिलासपुर के समग्र विकास को लेकर बिंदुवार मंथन हो रहा है।
Raipur News: इसके साथ ही बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अधोसंरचनाओं को समयसीमा में पूर्ण करने के सीएम ने निर्देश दिए हैं। वहीं इस बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी सहित क्षेत्रीय विधायकगण, मुख्य सचिव और विभिन्न विभागीय सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद हैं।
Advertisement




