Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

अश्लील चैट को लेकर बौखलाई लड़की ने NSUI नेता पर बरसाये थप्पड़, सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

बलोदा बाजार विधानसभा के NSUI का कार्यकारी अध्यक्ष है निखिल..

रायपुर- नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) के एक छत्र नेता पर अश्लील चैट भेजने का मामला सामने आया है. जहां पर एनएसयूआई के छात्र नेता ने एक लड़की को अश्लील चैट भेजे हैं जिस पर छात्र नेता भड़की लड़की ने उस पर थप्पड़ो की बरसात कर दी. बता दें कि यह पूरा थप्पड़कांड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं.

वहीं इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के अनुशंसा पर एनएसयूआई के नेशनल जनरल सेक्रेट्री ने आरोपी छात्र नेता को 2 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है. दरअसल यह वीडियो कुछ दिन पुराना है. जो विश्वविद्यालय कैंपस का बताया जा रहा है.

इस वीडियो में एक लड़की नजर आ रही है जो युवक को मोबाइल में कुछ दिखा रही है. जिस पर छात्र नेता यह कहते नजर आ रहा है कि यह नंबर उसका नहीं है और कुछ ही सेकंड के बाद लड़की ने छात्र नेता पर थप्पड़ों की बरसात करना शुरू कर दिया. बता दे युवक का नाम निखिल मांडले है. जो बलोदा बाजार विधानसभा के एनएसयूआई का कार्यकारी अध्यक्ष है. इस मामले की जानकारी सेजबहार पुलिस को डे दी गई है.

मिली जानकारी के अनुसार चैट में आरोपी निखिल मांडले ने कुछ लड़कियों के बारे में बेहद भद्दी टिप्पणी भी की है. और कहा जा रहा है कि परीक्षा में पास कराने को लेकर कुछ बातें उस चैट में लिखी गई हैं. इधर इस मामले में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने बताया कि मुझे जिस दिन यह शिकायत मिली थी मैंने उसी दिन कार्यवाई को लेकर अपनी अनुशंसा जनरल सेक्रेटरी को भेज दिया था. उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के मुद्दे पर किसी भी तरह की कोई शिकायत संगठन द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आरोपी छात्र नेता पर संगठन ने एक्शन ले लिया है.

READ MORE..

संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन आज, 6 घंटों तक बाधित की जाएंगी रेल यातायात..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close