Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

विदाई से पहले मानसून ने किया कमबैक, प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून अब अलविदा कहने वाला है। लेकिन अभी भी प्रदेश के कई जिलों में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। वहीं राजधानी में दो दिन के ब्रेक के बाद मानसून से फिर से कमबैक कर लिया है। दिनभर की गर्मी और उमस के बाद शाम होते ही बारिश शुरू होने लगती है। वहीं आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाएं हुए हैं तो बारिश भी शुरू हो गई।

वहीं मौसम विभाग ने बताया कि,पिछले 24 घंटे में सरगजुा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के अनेक स्थानों पर और दुर्ग व बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिसमें सरंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसीवा में सर्वाधिक वर्षा 40.0 मिमी दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.6°C दुर्ग व राजनांदगाँव में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, 4 दिनों में बारिश की गतिविधि कमी आने और वृध्दि होने की संभावना है। वहीं आज (शुक्रवार) राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ ही आज प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close